दशहरा समिति के संरक्षक व रास गरबा समिति के संस्थापक संजय श्रीवास्तव ने चक्का जाम के बाद प्रशासन की कार्यवाही को असत्य पर सत्य की जीत बताया
रायपुर. बीटीआई मैदान दशहरा कार्यक्रम में विवाद पैदा करने वाले कांग्रेस नेता और प्रशासन के विरोध में खम्हारडीह सार्वजनिक दशहरा एवं सांस्कृतिक समिति, संकल्प रास गरबा समिति एवं शंकर नगर खम्हारडीह क्षेत्र के और राजधानी रायपुर के विभिन्न सामाजिक धार्मिक समिति एवं नागरिकों ने सोमवार को बीटीआई ग्राउंड के पास अशोका टावर चौक में प्रदर्शन किया और चार घण्टे चक्का जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। समिति के सदस्यों का कहना हैं कि खम्हारडीह दशहरा समिति विगत 70 वर्षों से बीटीआई में रावण दहन और सांस्कृतिक आयोजन करती आ रही हैं। संकल्प रास गरबा समिति भी विगत 15-20 वर्षों से रास गरबा का आयोजन कर रही हैं परंतु प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से कांग्रेस के नेता धार्मिक आयोजन को राजनीति का अखाड़ा बनने का प्रयास कर रहे हैं और जबरदस्ती पौराणिक आयोजन के स्थान पर अपने राजनीतिक रसूख का लाभ उठाते हुए जबरदस्ती आयोजन करने आयोजन स्थल पर बलात कब्जा करने और पुरानी समितियों के आयोजन की अनुमति को शासन प्रशासन पर राजनीतिक दबाव बनाकर बाधित करने एवं विवाद उत्पन्न कर पौराणिक आयोजन पर राजनीतिक बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के ऐसे कृत्य से खम्हारडीह दशहरा समिति, संकल्प रास गरबा समिति, विभिन्न धार्मिक समितियों सहित क्षेत्र के नागरिक नाराज हैं उनकी भावना लगातार प्रदेश सरकार के दबाव में आहत करने का प्रयास किया जा रहा हैं इन्ही विषयों को लेकर आज चक्का जाम कर उग्र प्रदर्शन कर प्रशासन को जगाने का प्रयास किया गया। समिति का आरोप हैं कि राजनीतिक दबाव में प्रशासन पौराणिक परंपरा और धार्मिक आयोजन में बाधा बन रहा हैं।

धार्मिक आयोजनों में बाधा डाल रही कांग्रेस सरकार - संजय श्रीवास्तव
खम्हारडीह दशहरा समिति के संरक्षक, संकल्प रास गरबा समिति के संस्थापक व भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद धर्मिक पौराणिक आयोजनों में बाधा डालने और राजनीति करने की नई परंपरा की शुरुआत शर्मनाक हैं। प्रशासन दबाव में कार्य कर रहा हैं परंतु आज खम्हारडीह दशहरा समिति संकल्प समिति सहित विभिन्न समितियों और शहर के प्रबुद्धजनों के विरोध के बाद प्रशासन ने हमारे पौराणिक और धार्मिक आयोजन पर राजनीतिक कब्जा करने वाले कांग्रेसियों पर कार्यवाही की हैं यह कार्यवाही असत्य पर सत्य की जीत हैं। दशहरा समिति के संरक्षक व संकल्प रास गरबा समिति के संथापक श्री श्रीवास्तव ने कहा कि हम प्रतिवर्ष दशहरा उत्सव मनाते हैं देवी माँ की आराधना करते हैं और असत्य को पराजित कर सत्य के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं और रावण के पुतले का बुराई के प्रतीक के रूप में दहन कर प्रतीकात्मक रूप से बुराई का अंत करते हैं परंतु आज राजनीतिक दबाव में मौन बैठे प्रशासन को चक्का जाम कर हमने जगाया हैं और प्रत्येक्ष रूप से हमारे धार्मिक और पौराणिक आयोजन में बाधा बनने वाले बुराई रूपी कांग्रेस के संरक्षण में अवैध रूप से आयोजन में बाधा बनने वाले और विवाद खड़ा करने वालों पर प्रशासन को कार्यवाही करने बाध्य किया हैं यह सत्य की जीत हैं और असत्य का पराजय। उन्होंने कहा कि हम सभी धूम धाम से सौहाद्रपूर्ण वातावरण में दशहरा उत्सव मनाएंगे और बुराई के अंत का संदेश देंगे।

ये रहे मौजूद
इस दौरान खम्हारडीह दशहरा एवं सांस्कृतिक समिति के सदस्य, खम्हारडीह क्षेत्र, शंकर नगर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, खम्हारडीह दशहरा समिति के अध्यक्ष, जगदीश साहू, दशहरा समिति के सचिव व पार्षद रोहित साहू, भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने, राजीव अग्रवाल, अनूप खेलकर, हरीश ठाकुर, राजेश गुप्ता, रचना शुक्ला, हरिवंश वर्मा, रजत साहू, आलोक शर्मा, गुंजन प्रजापति, श्रवण मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
.jpeg)