खैरागढ़. नवाज़ खान के नगर आगमन बाद शुरू हुआ बयान वार थमने का नाम नहीं ले रहा है,अब नवाज़ खान और विक्रांत सिंह के बीच शुरू हुए वाक युद्ध में खैरागढ़ में कांग्रेस में ज्यादतर समय हाशिए पर रहे ओमप्रकाश झा की एंट्री हो चुकी है। ओमप्रकाश झा तेज़ तर्रार नेताओं में गिने जाते रहे हैं। और नवाज़ खान के मित्र हैं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान भी नवाज़ खान उन्हें लगातार मंच पर आमंत्रित करते रहे। विक्रांत के बयान पर अब ओमप्रकाश झा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। झा ने कहा कि खैरागढ़ में पहले से ही राजनैतिक अफगानिस्तान रहा है। जहाँ ज्यादातर समय सामन्तवाद का शासन रहा है।जिसका जीता जागता उदाहरण है,नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर स्वयं,जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर स्वयं,जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर स्वयं,और संगठन में भी स्वयं, यहाँ के भाजपा कार्यकर्ताओं के पास सिर्फ पीछे घूमने का काम बचा है। इसे ही राजनीतिक अफगानिस्तान कहते हैं।
नया खैरागढ़ बनाएंगे
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खैरागढ़ को नया खैरागढ़ बनाने की राह पर हैं,आपके सामंतवाद के खिलाफ नए सितारे लेकर आ रहे हैं।जो खैरागढ़ के राजनीतिक अफगानिस्तान को खत्म कर नया खैरागढ़ बनाएंगे। विधानसभा के लोग सच्चाई जान चुके हैं।
भाजपा में परिवारवाद का बोलबाला
झा ने कहा कि भूपेश बघेल आज निगम मंडल से लेकर हर पद में छोटे बड़े कार्यकर्ता को अवसर दे रहे हैं। और परिवारवाद जैसी बात कहीं नहीं है। जबकि भाजपा में स्थानीय स्तर पर परिवारवाद का बोलबाला है। झा ने कहा कि नवाज़ खान आज जो कुछ भी उसमें उनका संघर्ष और उनका समर्पण छुपा हुआ है।