खैरागढ़. परियोजना छुईखदान अंतर्गत आने वाले ग्राम जीराटोला सेक्टर के पैलीमेटा में सामुदायिक सहभागिता गतिविधि पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म की जानकारी दी गई। इस दौरान स्वच्छता के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। गर्भवती माताओं का गोद भराई किया गया एवं प्रसव पूर्व तैयारी की जानकारी दी गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संबंध में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। साथ ही महतारी वंदन योजना के तहत प्राप्त होने वाली राशियों के उपयोग में जनसमुदाय से चर्चा की गई। किशोरी बालिकाओं को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। किशोरी बालिकाओं तथा गर्भवती माताओं से स्वास्थ के संबंध में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रखा गया। और विजेता टीम को पुरस्कार दिया गया। परियोजना अधिकारी सुनील बंजारे ने बताया की जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के 100 दिवस की कार्ययोजना अनुसार महिला बाल विकास विभाग द्वारा लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का मुख्य उद्देश्य बालिका शिक्षा में वृद्धि ,भ्रुण हत्या में रोक, महिलाओं का सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण किया जाना है। इस दौरान पर्यवेक्षक खेमीन धुर्वे सहित क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्कूल की छात्राएं, गांव की महिला शामिल रही।